बिहारशिक्षा विभाग की फिर हुई किरकिरी, मृत शिक्षक को प्रमोशन के लिए भेजा नोटिस
बिहार के भागलपुर जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां मृत शिक्षक को पदोन्नति प्रमाण पत्र जांच के लिए बुला लिया गया। यह पहली बार नहीं, इससे पहले भी मृत शिक्षकों को अटेंडेंस और स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेजा जा चुका है।











