ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज

मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव ने भारतीय मुसलमानों को लेकर कहा कि देश में जितने भी मुसलमान हैं, वे कन्वर्टेड हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से राम-कृष्ण और प्राचीन ऋषि-मुनियों को अपने पूर्वज मानकर जड़ों से जुड़ने की बात कही।

उत्तर प्रदेश न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है, लेकिन चुनाव से पहले योग गुरु बाबा रामदेव का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। रामदेव ने कहा है कि 'भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड मुसलमान हैं'।


मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव ने मुस्लिम समुदाय को लेकर ऐसा बयान दिया कि अब वह चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि भारत के प्राचीन ऋषि-मुनि और राम-कृष्ण भी मुस्लिमों के पूर्वज थे। उन्होंने मुस्लिम समाज को अपने पूर्वजों की जड़ों से जुड़ने की अपील की। कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता से समाज और देश दोनों मजबूत होंगे।


बाबा रामदेव ने कहा कि जितने भी मुस्लिम भाईयों हैं, उनसे मैं आह्वान करूंगा कि उनके भी पूर्वज हमारे ऋषि सिकाये हैं। उनके भी पूर्वज राम कृष्ण हैं। जितने भी मुसलमान हैं ना वो अपने पूर्वजों के साथ जुड़ जाएंगे तो अपने आप को कभी भी कमजोर अनुभव नहीं करेंगे। क्योंकि कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कनभर्टेड मुसलमान हैं। हिन्दू मुसलमान मिलकर रहेंगे तो खुद भी मजबूत बनेंगे और देश भी मजबूत बनेगा। 


उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी मुस्लिम भाइयों से आग्रह करूंगा कि वे यह स्वीकार करें कि हमारे प्राचीन ऋषि-मुनि चाहे वे पुरुष हों या महिलाएं उनके भी पूर्वज हैं। राम और कृष्ण भी उनके ही पूर्वज हैं, यदि मुस्लिम अपने पूर्वजों की जड़ों से जुड़ेंगे, तो वे कभी खुद को कमजोर महसूस नहीं करेंगे। आखिरकार, भारत का हर मुस्लिम कन्वर्टेड है. अगर हिंदू और मुस्लिम एक साथ मिलकर रहेंगे, तो वे खुद भी मजबूत होंगे और देश भी मजबूत होगा। 




टैग्स