बिहारBihar News : First Bihar की खबर का असर: वर्दी की आड़ में वसूली करने वाले 2 सिपाही गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मोतिहारी में पुलिस की वर्दी को बदनाम करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना के दो सिपाही सिविल ड्रेस में खुद को SIT का सदस्य बताकर कथित तौर पर वसूली कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। जांच में आरोप सही मिले तो दोनों जेल भेज दिए गए।










