ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Bihar Flood Relief: बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे 7 हजार रुपये, इस दिन CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.

Bihar Teacher News: बिहार के 61 शिक्षकों को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार, शिक्षा विभाग ने इस काम के लिए किया सम्मानित

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने राज्य के 61 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया है. अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग ने अप्रैल माह के लिए इन शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर इनके काम की सराहना की है.

Bihar Teacher News
‘टीचर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन को बेहतर करने और प्रखंडस्तरीय शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने की योजना है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ के निर्देश पर अप्रैल महीने के लिए ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के तहत 61 शिक्षकों को चयनित कर प्रशस्ति-पत्र देकर उनके काम की सराहना की है।


‘टीचर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के मुताबिक, वैशाली जिले के जनदाहा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चक्काजायब के शिक्षक मो. अजहर को ‘टीचर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही सुपौल के जगतपुर मध्य विद्यालय की शिक्षिका दीप शिखा, छातापुर प्रखंड के केवला प्राथमिक विद्यालय के नरेश कुमार निराला, सीतामढ़ी के पुपरी प्रखंड के परसौनी मध्य विद्यालय की अनुराधा कुमारी, समस्तीपुर के पूसा प्रखंड के दिघरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ‘मृदुल’ को अप्रैल माह के लिए ‘टीचर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया गया है।


शिक्षकों को प्रेरित करने की पहल

वहीं, अप्रैल माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के हुसनपुर प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय, मालदह के बैद्यनाथ रजक, पूर्णिया के मंझेलीहाट मध्य विद्यालय के बिरजू कुमार, कसवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ठाकुरबाड़ी मुसहरी टोला की उषा कुमारी, पूर्वी चंपारण की घोड़ासाहन प्रखंड के महंथ रामजी दास शशि भूषण दास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका अनम शेख को भी ‘टीचर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की इस पहल से शिक्षक काफी उत्साहित हैं। बता दें कि प्रदेश में शिक्षा का माहौल सुधारने के लिए विभाग ने ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के पहल की शुरुआत की है। विभाग के इस प्रयास से शिक्षक स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता