ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान

DELHI: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट में हिंसक घटना सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, एक को-पायलट ने विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाने क

दिल्ली न्यूज
बीच आसमान हिंसक झड़प
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट में हिंसक घटना सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, एक को-पायलट ने विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।


बताया गया है कि कैप्टन स्मित मच्छार ने संदिग्ध को-पायलट का सामना किया। इस दौरान हुई झड़प में कैप्टन मच्छार घायल हो गए और उन्हें चाकू से चोट लगने की बात सामने आई। घायल होने के बावजूद घटना के दौरान विमान को सुरक्षित रखने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और पिछले करीब चार वर्षों से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने करीब 10 वर्षों तक स्पाइसजेट में सेवाएं दी थीं।


उनके पास बोइंग 737 विमान पर कमर्शियल उड़ान का 13 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर जैसी जिम्मेदारियां भी संभाली हैं। उनके नाम 9,750 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव बताया गया है।


कैप्टन स्मित मच्छार वर्ष 2011 में स्पाइसजेट से जुड़े थे। वहां उन्होंने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर समेत विभिन्न पदों पर काम किया। जून 2022 में उन्होंने स्पाइसजेट छोड़ी और डायरेक्ट एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई से जुड़ गए।


बीच आसमान में क्यों हुई हिंसक झड़प?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इसी दौरान विमान के कॉकपिट में हिंसक झड़प हुई। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक बयान के अनुसार, उड़ान के दौरान एक पायलट ने विमान के सिस्टम को खराब करने की कोशिश की।


इस दौरान कैप्टन मच्छार ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन झड़प में उन्हें चाकू लगने की बात सामने आई। वह घायल होकर कॉकपिट के फर्श पर गिर गए।


इसके बाद क्रू के एक सदस्य और एक यात्री के कॉकपिट में पहुंचकर संदिग्ध को काबू करने की बात सामने आई है। घटना के बाद संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और इसके आतंकी पहलू की भी जांच की जा रही है।


फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका की सराहना की। घटना के दौरान उनके साहस और सूझबूझ को लेकर उनकी चर्चा हो रही है।


टैग्स