ब्रेकिंग
JDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणाJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणा

Bihar News: रोहतास में PM मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी, मुस्लिम महिलाओं ने बनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रंगोली

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सासाराम दौरे से पहले शिवसागर प्रखंड के पखनारी गांव में खास तरह की तैयारियां देखने को मिल रही हैं, जहां मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए रंगोली को तैयार किया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सासाराम दौरे से पहले शिवसागर प्रखंड के पखनारी गांव में खास तरह की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। यह गांव मुख्य रूप से अल्पसंख्यक समुदाय का है, लेकिन यहां की महिलाएं अपने हाथों से रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर गौरव और उत्साह जता रही हैं।


गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री की अगुवाई में किए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता को सलाम करते हुए रंगोली में "ऑपरेशन सिंदूर" लिखने के साथ-साथ कमल का फूल और तिरंगा भी सजाया है। ये रंगोली एक प्रतीक है  राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकजुटता और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के समर्थन का।


स्थानीय मुस्लिम महिलाएं, जैसे नशरीना परवीन और मुस्कान फातमा, कहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जिस साहसिक और निर्णायक कदम को अंजाम दिया, उससे न केवल भारत की सुरक्षा सशक्त हुई है, बल्कि समाज के हर वर्ग में एक सुरक्षा और गर्व की भावना जागृत हुई है। उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यक महिलाएं भी देश की सुरक्षा और विकास में प्रधानमंत्री के साथ हैं और उनका स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।


पूर्व मंत्री और चेनारी से स्थानीय भाजपा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने भी इन महिलाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह दृश्य देश की सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह रंगोली केवल स्वागत का प्रतीक नहीं, बल्कि एक संदेश है आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश का एकजुट समर्थन।


बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सासाराम के बिक्रमगंज पहुंच रहे हैं, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में पखनारी जैसे गांवों में दिख रहा यह उत्साह सरकार की नीतियों और सैन्य कार्यवाहियों पर जनसमर्थन को दर्शाता है।


स्थानीय महिला नशरीना परवीन ने कहा कि हमने रंगोली बनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया है। उन्होंने देश को आतंकवाद से सुरक्षित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। हम उनके साथ हैं। वहीं, दूसरी महिला मुस्कान फातमा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर हमें गर्व है। ये रंगोली हमारे गर्व और समर्थन की अभिव्यक्ति है। 


पूर्व मंत्री व स्थानीय बीजेपी विधायक, चेनारी मुरारी प्रसाद गौतम ने बताया कि यह दृश्य भारत की एकता और अल्पसंख्यकों का भरोसा दिखाता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर मजबूत हुआ है। पखनारी की यह अनूठी पहल यह संदेश देती है कि देश की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर हर धर्म, हर समुदाय एक साथ है। रंगोली के रंगों में छुपा यह समर्थन भारत की विविधता में एकता की सच्ची तस्वीर पेश करता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता