ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

Patna Zoo: चिड़ियाघर जाने की योजना बनाने वालों सावधान, इतने बजे के बाद एंट्री बंद

Patna Zoo: पटना जू आज दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा खुला, 12 बजे बाद टिकट मिलनी बंद। पीएम मोदी के रोड शो के कारण ट्रैफिक पर प्रतिबंध।

Patna Zoo
संजय गांधी जैविक उद्यान
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Patna Zoo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे और रोड शो के चलते शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका असर पटना के जू पर भी पड़ा है। इस कारण संजय गांधी जैविक उद्यान आज दोपहर 2 बजे तक ही दर्शकों के लिए खुला रहेगा। जू प्रशासन ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद टिकट काउंटर पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे ताकि पीएम के काफिले और रोड शो के दौरान कोई असुविधा न हो।


प्रधानमंत्री का रोड शो शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू होकर नेहरू पथ, हड़ताली मोड़, आयकर गोलंबर होते हुए वीरचंद पटेल पथ पर बीजेपी कार्यालय तक होगा। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।


केवल आपातकालीन वाहन (एंबुलेंस, अग्निशमन, मेडिकल इमरजेंसी) और पास धारक वाहनों को छूट दी गई है। हवाई यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से कम से कम तीन घंटे पहले निकलें ताकि ट्रैफिक डायवर्जन से कोई परेशानी न हो।


गौरतलब है कि पटना जू के टिकट की कीमतों में अप्रैल 2025 से बढ़ोतरी की गई थी। अब वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये और 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए 20 रुपये है, जो पहले क्रमशः 30 और 10 रुपये था। बोटिंग शुल्क भी बढ़ाया गया है, जिसमें दो सीटर बोट का किराया 100 रुपये और चार सीटर का 120 रुपये निर्धारित किया गया है। सामान्य दिनों में जू की टाइमिंग मार्च से अक्टूबर तक सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक और नवंबर से फरवरी तक सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक है। प्रत्येक सोमवार को जू बंद रहता है।


अगर आप भी आज पटना जू जाने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी पहुँचें, क्योंकि दोपहर 12 बजे के बाद टिकट नहीं मिलेंगे और 2 बजे के बाद एंट्री भी बंद हो जाएगी। रोड शो के कारण बेली रोड और आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है, इसलिए ऑटो, टैक्सी या सिटी बस से यात्रा करने वालों को समय से पहले निकलना चाहिए।