बिहारBihar Police Action : मोतिहारी में NIA की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड और हवाला कारोबार में नेपाल निवासी पति गिरफ्तार
मोतिहारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साइबर फ्रॉड, नकली नोट और हवाला कारोबार के एक बड़े मामले में छापेमारी की है। रविवार की सुबह चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में NIA की टीम ने दिवंगत नारायण पाठक के घर को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।











