ब्रेकिंग
हाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरी

पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में एनएच-27 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार शिक्षिका और बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई...

पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में एनएच-27 पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार महिला और उनके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरूआरी के समीप ठिकापही के पास हुआ. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गई. टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी.


हादसे में कार सवार मधु श्रीवास्तव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतका दरभंगा जिले के सिमरी की रहने वाली थीं और सिंहवाड़ा हाई स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. हादसे में उनका बेटा पुनीत श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.


मिली जानकारी के अनुसार मधु श्रीवास्तव अपने बेटे पुनीत के साथ कार से एनएच-27 से गुजर रही थीं. बरूआरी के समीप ठिकापही के पास पहुंचने के दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते कार सड़क किनारे बनी पुलिया से जोरदार तरीके से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क से नीचे जा गिरी.


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. इस दौरान मधु श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी, जबकि पुनीत गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला.


बेटे की हालत गंभीर, इलाज के लिए किया गया रेफर

स्थानीय लोगों ने घायल पुनीत श्रीवास्तव को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की. उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज के दौरान मौत हो गई है.


हादसे की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही हादसे से जुड़ी जानकारी स्थानीय लोगों से ली. मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और अचानक अनियंत्रित होना सामने आ रही है. हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है.