ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात

Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस

छठ पूजा और सिंदूर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें बढ़ीं। पटना पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जयपुर और दिल्ली में छापेमारी की।

Bihar news
Bihar news
© Ai
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News :  बिहार की महिलाओं और छठ पूजा में सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विवादित टिप्पणी के बाद पटना पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। उसकी तलाश में पटना साइबर पुलिस की अलग-अलग टीमें जयपुर और दिल्ली तक पहुंच गई हैं। दोनों शहरों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन फिलहाल पुलिस को यश का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर पटना लाया जाए।


इस मामले में अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद सामने आने के बाद से ही यश माहेश्वरी का मोबाइल फोन बंद है। पुलिस उसके मोबाइल की तकनीकी जानकारी के आधार पर लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया संपर्कों और ग्रुप पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि उसके ठिकाने तक पहुंचा जा सके।


जयपुर और दिल्ली में पुलिस ने खंगाले संभावित ठिकाने

यश माहेश्वरी राजस्थान के जयपुर का रहने वाला बताया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से वह दिल्ली में रहकर दिल्ली-एनसीआर में स्टैंडअप कॉमेडी शो कर रहा था। इसी जानकारी के आधार पर पटना साइबर पुलिस की टीमों को जयपुर और दिल्ली भेजा गया।


पुलिस ने दोनों शहरों में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से भी संपर्क किया और उसके वर्तमान ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी। हालांकि, परिजनों ने उसके कहां होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।


अब पुलिस तकनीकी अनुसंधान के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद उसे पटना लाने की तैयारी की जा रही है।


छठ पूजा और सिंदूर पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पूरा विवाद दक्षिण दिल्ली में आयोजित एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान की गई कथित टिप्पणी से शुरू हुआ। आरोप है कि यश माहेश्वरी ने छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के लंबे सिंदूर लगाने की परंपरा और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक तथा अश्लील टिप्पणी की थी।


इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया से निकलकर पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गया। कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी इस टिप्पणी का विरोध किया।


पटना से दिल्ली तक दर्ज हुई शिकायतें और FIR

विवाद बढ़ने के बाद यश माहेश्वरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई। पटना साइबर थाने में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दी गई है। इसके अलावा गांधी मैदान समेत अन्य थानों में भी शिकायतें मिलने की जानकारी सामने आई है।


मामले ने दिल्ली में भी कानूनी रूप ले लिया है। दक्षिण दिल्ली के साकेत थाने में भी कॉमेडियन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


सोशल मीडिया पर भी बढ़ रहा विरोध

यश माहेश्वरी की कथित टिप्पणी को लेकर बिहार में लगातार विरोध देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की नाराजगी के बीच पटना पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई का दबाव बढ़ा है।


फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता यश माहेश्वरी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करना है। जयपुर और दिल्ली में छापेमारी के बावजूद उसका नहीं मिलना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। अब देखना होगा कि तकनीकी जांच के जरिए पुलिस कब तक उसके ठिकाने तक पहुंच पाती है और उसे पटना लाने में सफल होती है।