ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल

चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरी

Bihar Train News: पश्चिम चंपारण के बगहा में चंपारण हमसफर एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की आशंका के बीच ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया। जांच में धुआं जनरेटर से निकलने की बात सामने आई, जिसके बाद...

चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Train News: पश्चिम चंपारण के बगहा में शनिवार सुबह चंपारण हमसफर एक्सप्रेस से अचानक धुआं निकलने लगा. ट्रेन में आग लगने की आशंका से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. ट्रेन को बगहा रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर-49 पर कुछ देर के लिए रोका गया. जांच के दौरान धुआं ट्रेन के जनरेटर से निकलने की बात सामने आई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बिहार के कटिहार जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस शनिवार सुबह करीब 10 बजे बगहा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी. इसी दौरान ट्रेन से अचानक काफी मात्रा में धुआं निकलने लगा. धुआं देखकर यात्रियों को ट्रेन में आग लगने की आशंका हुई और लोग घबरा गए.


ट्रेन को गेट नंबर-49 के पास रोका गया

धुआं निकलता देख ट्रेन को बगहा रेलवे स्टेशन के समीप गेट नंबर-49 पर रोक दिया गया. ट्रेन के रुकते ही यात्रियों और रेलवे गुमटी के आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई. ट्रेन से निकलते धुएं का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.


जनरेटर से निकल रहा था धुआं

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के चालक और रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की. जांच में पता चला कि ट्रेन के जनरेटर से धुआं निकल रहा था. जनरेटर कक्ष इंजन के पास स्थित था, जिसकी वजह से धुआं देखकर यात्रियों को आग लगने की आशंका हुई.


जांच के बाद ट्रेन को किया गया रवाना

रेलवे कर्मियों ने जनरेटर की स्थिति की जांच की और यात्रियों को पूरी जानकारी दी. जांच के दौरान ट्रेन में आग लगने की बात सामने नहीं आई. स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया.


करीब पांच मिनट तक रुकी रही ट्रेन

बगहा रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जनरेटर से अधिक मात्रा में धुआं निकल रहा था. धुआं देखकर यात्रियों के बीच आग लगने की चर्चा शुरू हो गई, जिससे लोग पैनिक हो गए. ट्रेन की जांच के बाद यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी गई और ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया. उन्होंने बताया कि ट्रेन करीब पांच मिनट तक गेट नंबर-49 पर रुकी रही.