ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?

Bihar Politics: गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रची जा रही है और कहा कि HAM मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि जिस तरह से उनके मुख्यमंत्री रहते उन्हें पद से हटाने की साजिश रची गई थी उसी तरह से सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ साजिश रची जा रही है।



दरअसल, गयाजी में आयोजित हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की साजिश रची जा रही है। 



जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी HAM सम्राट चौधरी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। जीतन राम मांझी ने अपने पुराने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।   



उन्होंने कहा कि उस समय भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी के अनुसार काम किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सम्राट चौधरी के कामकाज से वह संतुष्ट हैं और उनकी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कथित कोशिशों को लेकर अपनी असहमति जाहिर की।

रिपोर्ट- नितम राज, ग़याजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता