ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

आरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफा

SC-ST आरक्षण को लेकर NDA में विवाद और बढ़ गया है। संतोष सुमन के बाद अब जीतन राम मांझी ने भी चिराग पासवान से इस्तीफे की मांग की है। मांझी ने SC वर्ग के भीतर आरक्षण के वर्गीकरण और वंचित समुदायों को अलग हिस्सेदारी देने की वकालत की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: एससी-एसटी के आरक्षण को लेकर एनडीए के भीतर घमासान बढ़ता जा रहा है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन के बाद अब उनके पिता और पार्टी के संरक्षण जीतन राम मांझी ने भी लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान पर पलटवार किया है। जीतन राम मांझी ने भी चिराग पासवान से इस्तीफा मांग दिया है।



गयाजी में पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे जीतन राम माझी ने कहा कि चिराग पासवान को ही इस्तीफा दे देना चाहिए। वह नहीं समझ रहे हैं कि संतोष सुमन क्या कह रहे हैं। वैसे-वैसे लोगों को आरक्षण के लाभ से वंचित हो जाना पड़ेगा, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं। हम कहते हैं कि लार्जर लोगों के हित में आरक्षण में बंटवारा बहुत जरूरी है। संतोष सुमन ने कोई नई बात नहीं कही है। हमारी पार्टी का एक सिद्धांत है, जिसके तहत उन्होंने ऐसा कहा है। चाहे जो भी हो हमलोग इसके लिए पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। गरीबों को वह देखना नहीं चाहते हैं इसलिए उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।



जीतन राम मांझी ने कहा कि आज एससी में बिहार में जो 22 जातियां हैं, उनमें से सिर्फ चार जातियों को छोड़कर बाकी सभी जातियां हासिए पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर राज्य चाहे तो आरक्षण में वर्गीकरण कर सकता है और इसी के आधार पर पंजाब में किया गया है। मैं आरक्षण को तोड़ने की बात बिल्कुल नहीं कर रहा हूं। हमलोग आरक्षण हटाने की बात नहीं करते हैं।



उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं संतोष सुमन उन्होंने कहा है कि आरक्षण में हमें अलग से आरक्षण दीजिए। जिसकी सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति खराब है उनको मदद कीजिए और कोटा दीजिए। संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। जब हमारी जनसंख्या अधिक है तो कम जनसंख्या वालों को अधिक लाभ क्यों दिया जा रहा है। मांझी ने कहा है कि हमने केंद्रीय सरकार में भी इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के सामने उठाया था।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता