ब्रेकिंग
Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे

थानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

सीतामढ़ी के साहियार थाना प्रभारी अर्चना कुमारी के खिलाफ शिकायत पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने SP से फोन पर कार्रवाई की मांग की। मामले में जांच के आदेश की बात सामने आई है।

बिहार न्यूज
एसपी से कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के साहियार थाना प्रभारी अर्चना कुमारी के खिलाफ शिकायत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अनुसूचित जनजाति मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा सीतामढ़ी एसपी को फोन किए जाने का एक वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है।


कथित वीडियो में मंत्री एसपी से साहियार थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान एसपी को कथित तौर पर कई बार “जी सर” कहते हुए सुना जा सकता है।


वीडियो में मंत्री कथित तौर पर एसपी से कहते हैं कि अर्चना कुमारी के खिलाफ कार्रवाई कीजिए और ऐसे लोगों को थाना अध्यक्ष के पद पर मत रखिए, जो सरकार और प्रशासन की छवि खराब करें। मंत्री आगे कथित तौर पर कहते हैं कि “जब थाना अध्यक्ष ही मारपीट करने लगें तो कानून का राज कैसे स्थापित होगा, एसपी साहब।”


बताया जा रहा है कि पंचायत की स्ट्रीट लाइट को कथित तौर पर थाने ले जाने समेत अन्य शिकायतों को लेकर मामला मंत्री तक पहुंचा था। इसके बाद मंत्री ने सीतामढ़ी एसपी से सीधे फोन पर बातचीत की।


मंत्री और एसपी के बीच हुई कथित बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद मामला और चर्चित हो गया है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, एसपी द्वारा मामले में जांच के आदेश दिए जाने की बात सामने आई है। अब जांच रिपोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता