ब्रेकिंग
सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....

मधुबनी बॉर्डर पर दो घंटे तक रुकी नवदंपत्ति की विदाई, SSB की सख्ती पर लोगों ने जताई नाराजगी

मधुबनी के पेठिया गाछी बॉर्डर पर नेपाल से भारतीय ससुराल जा रहे नवदंपत्ति को उम्र का प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर SSB ने रोक लिया। करीब दो घंटे बाद उन्हें जाने की अनुमति मिली।

बिहार न्यूज
बेटी-रोटी के रिश्ते पर भारी पड़ी बॉर्डर की सख्ती!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जांच के दौरान एक नवविवाहित जोड़े को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। नेपाल से शादी के बाद विदा होकर भारतीय ससुराल जा रहे दूल्हा-दुल्हन को पेठिया गाछी बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों ने रोक लिया। युवती की उम्र का प्रमाणपत्र तत्काल उपलब्ध नहीं होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। घटना के बाद दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों के लोगों ने नाराजगी जताई।


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के महोत्तरी जिले के मटिहानी नगरपालिका क्षेत्र के धीरापुर निवासी युवती की शादी गुरुवार रात दरभंगा जिले के एक गांव के युवक से हुई थी। शुक्रवार सुबह शादी के बाद विदाई की रस्म पूरी कर नवदंपत्ति भारतीय ससुराल के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान पेठिया गाछी बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने जांच के लिए उन्हें रोक लिया और उम्र का प्रमाण मांगा।


दूल्हे ने अपना दस्तावेज तत्काल दिखा दिया, लेकिन शादी की व्यस्तता के कारण दुल्हन का उम्र प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में देरी हो गई। इस वजह से नवदंपत्ति को करीब दो घंटे तक सीमा पर इंतजार करना पड़ा। देखते ही देखते यह खबर दोनों ओर के गांवों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग बॉर्डर पर जुट गए।


मामले को लेकर नेपाल के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक ठाकुर, अली हसन समेत दोनों देशों के कई स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों का कहना था कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों से बेटी-रोटी का रिश्ता कायम है। ऐसे में सुरक्षा जांच के दौरान मानवीय संवेदनशीलता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।


विवाद बढ़ने की सूचना पर एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट विकास कुमार दुहन भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। इसके बाद नवदंपत्ति को आगे जाने की अनुमति दे दी गई।


स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि उन्हें सीमा पर सुरक्षा जांच से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जांच के नाम पर वैवाहिक और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोगों ने एसएसबी और नेपाल की एपीएफ से सुरक्षा व्यवस्था के साथ सामाजिक परंपराओं और मानवीय संवेदनशीलता का ध्यान रखने की अपील की।



टैग्स