ब्रेकिंग
सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा

‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह

पूर्णिया में First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण का श्रेय लेने को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा। एयरपोर्ट के लिए केंद्र और तत्कालीन बिहार सरकार ने लंबे समय तक प्रयास किए थे।

First Bihar Seemanchal Conclave
पूर्णिया में First Bihar का सीमांचल कॉन्क्लेव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

First Bihar Seemanchal Conclave: बिहार के पूर्णिया में फर्स्ट बिहार द्वारा आयोजित सीमांचल कॉन्क्लेव में पहुंची बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जमकर बरसीं। पप्पू यादव द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण का श्रेय लेने के सवाल पर लेशी सिंह ने कहा कि माल महाराज का, मिर्जा खेले होली।



मंत्री लेशी सिंह ने पप्पू यादव के दावे पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने पप्पू यादव का बिना नाम लिए कहा कि क्या ही किया जा सकता है, कुछ लोगों को बीमारी है। काम कोई और करे लेकिन नाम कोई और दर्ज करना चाहता है। उनके(पप्पू यादव) अनुसार तो न इसमें पीएम मोदी का कोई श्रेय जाता है और ना ही तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही कोई योगदान रहा है।



लेशी सिंह ने कहा कि उस समय के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एयरपोर्ट के निर्माण के लिए कई बार पूर्णिया आए और जो भी समस्या आ रही थी उसका समाधान किया। सरकार में रहे तमाम मंत्रियों ने पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए प्रयास किया लेकिन माल महाराज का, मिर्जा खेले होली वाली बात हो रही है। लेकिन पूर्णिया के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि काम करने वाला कौन है और प्रवचन देने वाला कौन है।



मंत्री ने कहा कि प्रवचन देना तो साधु-संतो का काम होता है लेकिन जिनको सेवा करने का दायित्व मिला लोकसभा का लेकिन वह दूसरे काम में लगे हुए हैं। वह केवल प्रवचन देने मे लगे हुए हैं। इस जिले और प्रमंडल के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि कौन काम करने वाला है। पीएम मोदी ने यहां आकर उद्घाटन किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके लिए काफी समय से लगे रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता