ब्रेकिंग
Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे

लैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला

Land for Job Case: लैंड फॉर जॉब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को फिलहाल राहत नहीं मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला टाल दिया है।

Land for Job Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Land for Job Case: लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को फिलहाल राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर अपना फैसला टाल दिया है। अब इस मामले में अदालत 30 सितंबर को अपना आदेश सुना सकती है।



शनिवार को सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव की अदालत में वर्चुअल माध्यम से पेशी हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने तत्काल आरोप तय करने को लेकर अपना फैसला नहीं सुनाया। अब अगली तारीख पर कोर्ट यह स्पष्ट कर सकता है कि जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएं या नहीं।



अदालत यदि आरोप तय करने का फैसला करती है, तो मामले की न्यायिक प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। फिलहाल सभी पक्षों की नजर 30 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर है।



यह मामला कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़ा है। आरोप है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले कुछ लोगों से जमीन और अन्य संपत्तियां हासिल की गईं। इसी कथित लेन-देन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है।



जांच के दौरान कथित संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन को लेकर एजेंसी की ओर से कार्रवाई की गई है। मामले में लालू यादव के अलावा उनके परिवार के कई सदस्यों और अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। शनिवार की सुनवाई के बाद अदालत के आदेश को टाल दिए जाने से अब सभी पक्षों को अगली तारीख का इंतजार करना होगा। 30 सितंबर को अदालत आरोप तय करने के संबंध में अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता