ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

अक्सर मोबाइल से चिपकी रहती थी पत्नी, बार-बार समझाकर थक चुके पति ने उठा लिया बड़ा कदम

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कनचनपुर गांव में मोबाइल चलाने के विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 27 वर्षीय दिव्या के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने दहेज

बिहार
मोबाइल की लत बनी मौत का कारण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Vaishali: मोबाइल के चक्कर में ना जाने कितना घर तबाह और बर्बाद हो रहा है। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मोबाइल का लत ऐसा लगा है कि उनके हाथ से मोबाइल अलग नहीं हो पाता है। लोग जहां भी रहते हैं, मोबाइल को अपने साथ रखते हैं। जिसके कारण आए दिन घर में विवाद भी होता है, और कभी-कभी तो मामला बहुत बड़ा हो जाता है। ताजा मामला वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कनचनपुर गांव से निकलकर सामने आई है। जहां हर वक्त मोबाइल पर व्यस्त रहने वाली पत्नी को पति ने बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार पत्नी कभी रील्स तो कभी सिरियल और फिल्म अक्सर मोबाइल पर देखा करती थी। वह मोबाइल से चिपकी रहती थी। उसके पति को यह बात नागवार गुजरता था, कहता था कि घर का काम छोड़कर हमेशा मोबाइल पर बिजी रहती हो जो सही नहीं है। पत्नी को यह बात समझाकर वह थक चुका था। मोबाइल नहीं चलाने को लेकर हर समय पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। जब पत्नी ने पति की बात को अनसुना कर दिया तब पति ने लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मृतका की पहचान 27 वर्षीया दिव्या के रूप में हुई है, कनचनपुर के रहने वाले अभिषेक उर्फ राजा की पत्नी थी। महिला की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तभी किसी ने मायके वालों को भी इस घटना की जानकारी दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने बेटी के शव को खून से लथपथ देख थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। बिदुपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका दिव्या के पति अभिषेक उर्फ राजा और उसके पिता रवि रंजन उर्फ बबलू को अरेस्ट कर लिया। मृतका के परिजनों ने पति और ससुर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर देहज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि उचित दान-दहेज देकर उन्होंने बेटी की शादी की थी। लेकिन उन्हें क्या मालूम कि दहेज दानवों के यहां लड़की वियाह रहे हैं।


दिव्या की शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जाने लगी। बेटी से दहेज लाने का दवाब बनाया जाने लगा जब वो इनकार करती तो उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। जब इस बात की जानकारी हमें हुई तब हमलोगों ने पति और ससुरालवालों को काफी समझाया लेकिन इसके बावजूद वो लोग बेटी को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। घंटों मोबाइल चलाना तो एक बहाना है। ये लोग किसी तरह हत्या की इस वारदात को अलग रुप देना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


वैशाली के एसडीपीओ सदर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चल पाया है कि मोबाइल चलाने के विवाद को लेकर यह घटना हुई थी। जबकि मृतका के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगाा रहे हैं। आरोपी पति अभिषेक का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या और दुष्कर्म के मामले पहले से दर्ज हैं। मोबाइल चलाने जैसी मामूली विवाद में पत्नी की हत्या की बात सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। वही मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी दहेजदानवों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।