ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पोखर में डूबे सगे भाई-बहन, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के सराय अफजल गांव में पोखर में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली के गोरौल से आ रही है। जहां पोखर में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत  हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि सराय अफजल गांव में शुक्रवार को दो सगे भाई बहन की मौत पोखर में डुबने से हो गई, यह घटना थाना क्षेत्र के सराय अफजल गांव की है, जहां पोखर में डूबने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान सराय अफजल निवासी संजय साह की 11 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी और 10 वर्षीय पुत्र शुआंशु कुमार के रूप में हुई है। 


हादसे की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुआंशु कुमार का पैर फिसलने से वह पोखर में गिर गया। भाई को डूबता देख उसकी बहन सोनाली कुमारी बचाने के लिए पोखर में कूद गई, लेकिन दोनों ही गहराई में समा गए और उनकी मौत हो गई। 


सोनाली कक्षा तीन में पढ़ाई कर रही थी, जबकि शुआंशु कक्षा एक का छात्र था। यह हादसा मुजफ्फरपुर जिले के बाघी विशुनपुर माधो गांव स्थित पोखर में हुआ, जो बच्चों के घर से करीब 200 मीटर उत्तर में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं  मनियारी थाना अध्यक्ष देवदत्त कुमार दबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। हालांकि, अब तक बीडीओ और सीओ घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव को मनियारी थाना अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टैग्स