ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR: अमित शाह ने माता सीता मंदिर का किया भूमि पूजन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में माता सीता मंदिर का भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहे।

Bihar
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन अमित शाह ने किया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अमित शाह ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि शुक्रवार का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होने वाला है...


जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र 'पुनौरा धाम मंदिर' और परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा। वही बीजेपी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम की पावन भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। युगों-युगो तक गूंजेगी मां जानकी की जय-जयकार..रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार..


अपने तय समय से गृह मंत्री अमित शाह मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे जिसके बाद वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। 2028 तक इस मंदिर के बनने की उम्मीद है। अयोध्या के राममंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में जानकी माता मंदिर के निर्माण होगा। इसके निर्माण में 882 करोड़ रूपये खर्च होंगे। पुनौराधाम में मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर आधारशिला रखी गयी। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  








टैग्स