ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिवहर की तीन पंचायतों पर कुदरत हुई मेहरबान, रातभर बारिश से किसानों के चेहरे खिले

शिवहर जिले के खेरवा दर्प, माधोपुर अनन्त और सुगिया कटसरी पंचायत में रातभर जमकर बारिश हुई, जिससे सूखे से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिली। बारिश न होने से परेशान किसान अब खेतों में धान की रोपनी कर पा रहे हैं।

Bihar
किसानों में खुशी की लहर
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: बिहार के शिवहर जिले में सिर्फ तीन पंचायतों पर झमाझम बारिश हुई। जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। दरअसल बीती रात करीब 12 बजे के बाद इन तीन पंचायतों में आसमान से बरसात की ऐसी सौगात आई, जिसकी उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ ही दी थी। रातभर हुई झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसान अब बिना पम्पिंग सेट या अन्य सिंचाई साधनों के सीधे धान की रोपनी कर पा रहे हैं।


जहां एक ओर बिहार के कई जिलों में मानसून की बेरुखी से किसान मायूस हैं, वहीं शिवहर जिले की तीन पंचायतों पर कुदरत कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गई। बीती रात जिले के खेरवा दर्प, माधोपुर अनंत और सुगिया कटसरी पंचायतों में जोरदार बारिश हुई, जिसने न केवल सूख चुकी धरती को राहत दी बल्कि किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी।


पिछले दो महीनों से बारिश न होने के कारण जिले में खेती प्रभावित हो रही थी। दर्जनों चापाकल सूख चुके थे और धान की रोपनी जैसे महत्वपूर्ण कृषि कार्य अटक गए थे। किसान चिंता में थे कि धान की फसल कैसे लगेगी, क्योंकि नहरों में पानी नहीं था और सिंचाई के संसाधन सीमित होते जा रहे थे।


लेकिन बीती रात लगभग 12 बजे के बाद इन तीन पंचायतों में आसमान से बरसात की ऐसी सौगात आई, जिसकी उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ ही दी थी। रातभर हुई झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसान अब बिना पम्पिंग सेट या अन्य सिंचाई साधनों के सीधे धान की रोपनी कर पा रहे हैं।


दिलचस्प बात यह रही कि शिवहर प्रखंड के इन तीन पंचायतों को छोड़कर बाकी जिले में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। सुबह जब इन पंचायतों के किसान खेतों में काम करते नजर आए, तो बाकी गांवों के लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि कहीं इतनी बारिश भी हुई है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए कि प्रकृति कभी-कभी इतनी असमान रूप से मेहरबान कैसे हो सकती है।


स्थानीय किसानों ने बताया कि कई दिनों से धान का बीज खेत में डालने को तैयार था, लेकिन खेत सूखे पड़े थे। अब बारिश के कारण जमीन नरम हो गई है और रोपनी का काम शुरू कर दिया गया है। माधोपुर अनंत पंचायत के किसान रघुनंदन पासवान ने कहा, “ईश्वर की कृपा से अब कम से कम कुछ हिस्सा हमलोग धान से भर पाएंगे। सिंचाई की चिंता फिलहाल कुछ दिनों के लिए टल गई है।”सुगिया कटसरी के किसान रविन्द्र यादव ने बताया कि “हम तो उम्मीद ही छोड़ दिए थे कि अब बारिश होगी। लेकिन रात में जो बारिश हुई, उसने जीवन लौटा दी।

समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स