ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Bihar News: बिहार में सरकारी पैसों की लूट, सड़क का पता नहीं पुल बनकर तैयार

कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि यह सड़क उनके विभाग के अधीन नहीं आता। जहां सड़क बनाई जानी थी, वहीं पुल बनाया गया है। लेकिन इसकी पुष्टि उनके विभाग से कोई नहीं कर सकता। यह स्टेट हाईवे 54 का मामला है।

BIHAR
सरकारी पैसों की लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: शिवहर जिला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ आया है। जहां पुल तो बना दिया गया है लेकर पहुँच पथ नहीं है। बीच सरेह से पुल तो बना दिया गया है लेकिन सड़क का कोई नामोनिशान नहीं है. इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि पिपराही के गांवों के खेतों में तीसी और अरहर के अलावा पुल की भी खेती होती है। बेलवा-नरकटीया गांव से देवापुर तक एस-एच 54 सड़क का निर्माण अधूरा है.


जगह-जगह पुल बन चुके हैं, मगर सड़क नहीं बनी. खेतों के बीच बने इन पुलों तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. न चढ़ने का, न उतरने का. प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर ऐसे ही पुल बने हैं. यह भ्रष्टाचार और अव्यवस्थित योजना का बड़ा उदाहरण है। जहां पुल बना दिया गया, लेकिन सड़क का कोई अता-पता नहीं, यह सरकारी संसाधनों की भारी बर्बादी को दिखाता है।स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को इस पर जवाब देना चाहिए कि आखिर बिना सड़क के पुल क्यों बनाया गया? क्या इस परियोजना की कोई समुचित योजना थी या बस बजट को खर्च करने के लिए इसे जल्दबाजी में पूरा कर दिया गया?


अगर ये स्टेट हाईवे 54 का मामला है, तो संबंधित विभाग को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए कि सड़क निर्माण क्यों अधूरा है और इसे कब तक पूरा किया जाएगा। जनता को भी इस मुद्दे को उठाकर प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए ताकि सरकारी पैसे की बर्बादी रोकी जा सके और विकास कार्यों को सही ढंग से पूरा किया जा सके। बागमती कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि यह सड़क उनके विभाग के अधीन नहीं आती. जहां सड़क जानी थी, वहीं पुल बनाए गए हैं. मगर इसकी पुष्टि उनके विभाग से नहीं हो सकती. यह स्टेट हाईवे 54 का मामला है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट





Bihar News: बिहार में सरकारी पैसों की लूट, सड़क का पता नहीं पुल बनकर तैयार


Bihar News: बिहार में सरकारी पैसों की लूट, सड़क का पता नहीं पुल बनकर तैयार


Bihar News: बिहार में सरकारी पैसों की लूट, सड़क का पता नहीं पुल बनकर तैयार

Bihar News: बिहार में सरकारी पैसों की लूट, सड़क का पता नहीं पुल बनकर तैयार

टैग्स