ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Success Story: बिहार की बेटी की ऊंची उड़ान, कम उम्र में UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

Success Story: बिहार के सहरसा की रहने वाली आईपीएस शैलजा दास ने बेहद कम उम्र में ही UPSC Exam को शानदार रैंक से क्रैक किया है।

Success Story of IPS Shailja Das
आईपीएस शैलजा दास ने कम उम्र में UPSC क्रैक कर रचा इतिहास
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Success Story: कहते हैं अगर सच्चे दिल से कड़ी मेहनत करो तो सफलता जरूर मिलती है। यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं। वहीं, एक नाम है बिहार की रहने वाली आईपीएस शैलजा दास का है जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही UPSC Exam को क्रैक कर लिया है।


आईपीएस ऑफिसर शैलजा दास बिहार की रहने वाली है। बिहार के सहरसा जिले के कायस्थ टोला में उनका पैतृक निवास स्थान है। उनकी शुरुआती पढ़ाई होम टाउन में ही हुई है। शैलजा ने 2013 में बुद्धा पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा शानदार मार्क्स से पास की। 10वीं पास होने के बाद शैलजा दिल्ली आ गईं। दिल्ली पब्लिक स्कूल से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की। जिसमें उन्हें 96.8% मार्क्स मिले। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।


ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद शैलजा दास ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। साल 2021 की सिविल सर्विस परीक्षा में उन्हे शानदार रैंक प्राप्त हुआ। शैलजा रैंक 83 के साथ यूपीएससी में सफल हुईं। उनको बंगाल कैडर में आईपीएस का पद मिला। एक इंटरव्यू में शैलजा स्टडी टिप्स देते हुए कहती हैं कि UPSC की तैयारी के लिए एम लक्ष्मीकांत की बुक पढ़नी चाहिए। इसके अलावा NCERT के बुक्स को जरूर पढ़ें। इतिहास के लिए RS अग्रवाल की बुक पढ़ सकते हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता