ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा; सड़क पर उतरे लोग

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं और एक बच्ची को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने NH-107 जाम कर दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भोज खाकर लौट रही दो महिलाओं और एक किशोरी को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।


घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 02, कृष्णा चौक मधुवन की है। मृतकों की पहचान चुनेश्वर राम की 35 वर्षीय पत्नी चंदन देवी और सात साल की बेटी कोमल कुमारी के अलावे संतोष राम की पत्नी ननकी देवी शामिल हैं। तीनों महिलाएं पड़ोस के घर बारात विदा करने और भोज खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे घर लौट रही थीं। 


इसी दौरान पूर्णिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पाकर जानकीनगर की पुलिस मौके पर पहुंची।


रात में ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने स्कार्पियो चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। गुरुवार सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया। 


इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जीएमसीएच पूर्णिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत से शोक की लहर है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता