ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी, OPD-IPD सेवाएं ठप, 150 से ज्यादा ऑपरेशन टले

पटना AIIMS में विधायक चेतन आनंद विवाद के बाद डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। बिना ऑपरेशन कराये ही लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन आंदोनकारी शिवहर विधायक से FIR वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Bihar
हड़ताल से बढ़ी मरीजों की परेशानी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शिवहर के विधायक चेतन आनंद और पटना एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के बाद रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं। डॉक्टरों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। आज से OPD और IPD सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं। जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन होने वाला था जो इस हड़ताल के चलते टल गया है। परिजन बिना इलाज के लिए मरीज को लेकर घर लौटने लगे हैं. 


सोमवार को एम्स के डॉक्टरों ने बैनर-पोस्टर लेकर वी वॉन्ट जस्टिस, एफआईआर वापस लो और सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने ‘विधायक तुम माफी मांगो’ के नारे भी लगाए। वही PMCH और IGIMS के डॉक्टर भी एम्स के डॉक्टरों के हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं और काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि विधायक चेतन आनंद द्वारा दर्ज कराई गई FIR को वापस लिया जाए।


दरअसल 30 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे विधायक चेतन आनंद अपनी पत्नी के साथ एक परिचित को देखने पटना एम्स पहुंचे थे। चेतन आनंद का आरोप है कि वहां डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और बंधक बनाकर रखा। जबकि AIIMS के सुरक्षाकर्मी और डॉक्टरों का कहना था कि विधायक के बॉडीगार्ड अस्पताल के अंदर हथियार लेकर घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो विवाद हुआ। गार्ड सोनू के मुताबिक, विधायक और उनके बॉडीगार्ड ने मारपीट की। रेजिडेंट डॉक्टरों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


एम्स परिसर में डॉक्टरों ने पोस्टर लगा रखा है, जिसमें "डॉक्टरों के सिर पर बंदूक" लिखा हुआ है। सोमवार को भारी बारिश के दौरान डॉक्टरों ने छाता लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे।


बता दें कि विधायक चेतन आनंद बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन तथा पूर्व सांसद लवली आनंद के बेटे हैं। चेतन 2020 में राजद के टिकट पर शिवहर से विधायक बने थे। लेकिन 2024 में जब सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़ा, तो चेतन आनंद भी राजद छोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। हाल ही में फ्लोर टेस्ट के दौरान वे NDA खेमे में जाकर बैठ गये थे। इधर, चेतन आनंद के विवाद के बीच उनके पिता आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।