ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

संजीव मिश्रा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

bihar
77 वां गणतंत्र दिवस समारोह
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: गणतंत्र दिवस के अवसर पर छातापुर प्रखंड के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल एवं पनोरमा अस्पताल परिसर में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।


झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग एवं अन्य कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए संजीव मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के बच्चों और युवाओं के हाथ में है, इसलिए शिक्षा, अनुशासन और संस्कार को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है।


उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक मजबूत राष्ट्र की नींव मजबूत शिक्षा व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर टिकी होती है। पनोरमा ग्रुप का संकल्प है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि समाज का हर वर्ग आगे बढ़ सके।


संजीव मिश्रा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग व बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संपूर्ण आयोजन उत्साह, गर्व और राष्ट्रप्रेम के वातावरण में संपन्न हुआ।पनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेशपनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेशपनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेशपनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेशपनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेशपनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

पनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

टैग्स