ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

Bihar News: बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों को विधानसभा की ड्यूटी से अचानक हटा लिया, क्या है वजह....

Bihar News: नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों की प्रतिनियुक्ति बिहार विधानसभा से वापस ले लिया है। इस संबंध में GAD ने आदेश जारी किया है। इनकी जगह नए अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Bihar vidhansabha
बिहार विधानसभा
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को वापस ले लिया गया है। इन सभी अधिकारियों की ड्यूटी बिहार विधानसभा में लगाई गई थी। दरअसल,  बिहार विधानसभा की तरफ से पटना में देश भर के विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों का 85 वाँ  सम्मेलन आयोजित की गई है। 20 से लेकर 23 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित है।

 राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल संचालन व लाइजन ऑफिसर तैनात करने को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया था। हालांकि जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से हटाया गया है उनमें अधिकांश ट्रेनी अधिकारी हैं । अब इनकी जगह पर इनसे वरिष्ठ 49 अधिकारियों को लाइजन ऑफिसर के तौर पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। 

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि वह समय सीमा के अंदर बिहार विधानसभा में अपना योगदान देकर कार्य करें।  इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव 16 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग करेंगे उस मीटिंग में शामिल होना है।

Bihar News: बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों को विधानसभा की ड्यूटी से अचानक हटा लिया, क्या है वजह....

Bihar News: बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 49 अफसरों को विधानसभा की ड्यूटी से अचानक हटा लिया, क्या है वजह....

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता