ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Women's Kabaddi World Cup : भारत को मिली कबड्डी विश्व कप 2025 की मेजबानी, यह जगह बनेगा आयोजन स्थल

Women's Kabaddi World Cup: भारत को अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (IKF) द्वारा महिला कबड्डी विश्व कप 2025 की मेजबानी सौंपे जाने की आधिकारिक घोषणा की गई है।

Women's Kabaddi World Cup
Women's Kabaddi World Cup
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Women's Kabaddi World Cup: भारत को अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (IKF) द्वारा महिला कबड्डी विश्व कप 2025 की मेजबानी सौंपे जाने की आधिकारिक घोषणा की गई है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 1 जून से 13 जून 2025 तक बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की मेजबानी ‘एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया’ करेगी।


जानकारी के मुताबिक प्रत्येक टीम अधिकतम 14 खिलाड़ी, 2 कोच, 1 मैनेजर और 1 तकनीकी अधिकारी को पंजीकृत कर सकती है। मुकाबले सिंथेटिक मैट पर खेले जाएंगे और खिलाड़ियों को विशेष जूते पहनने होंगे।


आयोजन समिति प्रत्येक टीम के 16 सदस्यों के लिए निःशुल्क भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था करेगी। साथ ही, प्रतियोगिता स्थल पर चिकित्सा और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। हालांकि, IKF ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ी अपने जोखिम पर खेलेंगे और किसी भी चोट या हानि के लिए आयोजक जिम्मेदार नहीं होंगे।


IKF का कार्यकारी बोर्ड टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाएगा। खेल नियमों का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों या टीमों के खिलाफ निलंबन या जुर्माना लगाया जा सकता है। कोई भी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे के भीतर 100 अमेरिकी डॉलर की फीस के साथ विरोध दर्ज करा सकती है।