ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दो वोटर लिस्ट में नाम होने पर बिहार के डिप्टी CM को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 14 अगस्त तक मांगा जवाब

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। उन पर दो जगहों की वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप है। 14 अगस्त तक जवाब मांगा गया है।

Bihar
विजय सिन्हा को नोटिस
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आर रही है, जहां बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। निर्वाची पदाधिकारी बांकीपुर ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर पूछा कि आपका दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम क्यों है? इस संबंध में आप जवाब दें..


विजय कुमार सिन्हा को 14 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है। इसे लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।182-बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में 182-बांकीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र सं0-405, मतदाता सूची क्रम सं0-757, ईपिक नं०-AFS0853341 पर अंकित है।


इसके अतिरिक्त 168-लखीसराय विधान सभा क्षेत्र, लखीसराय, ईपिक नं०- IAF3939337 में भी अंकित है। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया। इस संबंध में अपना जवाब दिनांक 14.08.2025 के अपराह्न 5.00 बजे तक निश्चित रूप से देने की कृपा की जाए ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।