ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना मेट्रो में सफर होगा स्मार्ट, न टिकट की होगी झंझट, न लगेगी लंबी कतार

पटना मेट्रो में टिकट जांच के लिए सेमी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लगेगा, जिससे यात्रियों का प्रवेश और निकास आसान होगा। वेंडिंग मशीन से टिकट खरीद सकेंगे। पहले चरण में मलाही पकड़ी से आइएसबीटी तक चार स्टेशनों पर मेट्रो चलेगी, खेमनीचक पर काम अधूरा है।

patna metro
patna metro
© patna metro
User1
3 मिनट

बिहार की राजधानी में पटना मेट्रो रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और अब इसकी टिकटिंग प्रणाली को हाईटेक बनाया जा रहा है। यात्रियों को अब मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर पर लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। सेमी ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एस-एएफसी) सिस्टम लागू होने के बाद स्मार्ट कार्ड या मैग्नेटिक कॉइन के जरिए प्रवेश और निकास संभव हो सकेगा। 


दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर पटना मेट्रो के सभी स्टेशनों पर एस-एएफसी सिस्टम लगाया जाएगा। यात्री स्मार्ट कार्ड को स्कैन करके या प्रवेश द्वार पर लगे डिवाइस में मैग्नेटिक कॉइन डालकर आसानी से प्रवेश कर सकेंगे। इससे लंबी कतार की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी और यात्री बिना समय बर्बाद किए यात्रा कर सकेंगे। पटना मेट्रो में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी। यात्री इन मशीनों से खुद अपना यात्रा स्टेशन चुनकर टिकट खरीद सकेंगे। इसके अलावा इन मशीनों से पटना मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज भी किया जा सकेगा, जिससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी।


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के पांच स्टेशनों पर इस नई प्रणाली की आपूर्ति और स्थापना के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना पर 1.73 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 20 मार्च 2025 तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अगले छह महीने में सभी उपकरण लगा दिए जाएंगे।


पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक 6.5 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें पांच स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी होंगे। हालांकि, फिलहाल खेमनीचक स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण शुरुआती चरण में मेट्रो सिर्फ चार स्टेशनों पर रुकेगी।


पटना मेट्रो के नक्शे में खेमनीचक मेट्रो स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशन होगा। यहां से यात्री आसानी से दोनों कॉरिडोर की मेट्रो में जा सकेंगे। एक लाइन राजेंद्र नगर, अशोक राजपथ, फ्रेजर रोड होते हुए पटना जंक्शन जाएगी। दूसरी लाइन पुराना मीठापुर बस स्टैंड, बेली रोड होते हुए सगुना मोड़ जाएगी। 


राज्य सरकार ने अगस्त 2025 तक पटना मेट्रो का परिचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से इस यात्रा को आधुनिक, तेज और सुविधाजनक बनाया जाएगा। स्मार्ट कार्ड और वेंडिंग मशीन के जरिए पटना के लोग दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों की तरह बिना किसी परेशानी के मेट्रो का आनंद ले सकेंगे।