ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR POLITICS:मंत्री अशोक चौधरी का तेजस्वी पर तंज: RJD में भगदड़ मचने वाली है, उन्हें अपने भाई तेज प्रताप यादव और बहन मीसा भारती की चिंता करनी चाहिए, न कि निशांत की"

BIHAR POLITICS: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "बेचारा नया-नया आया है, अभी प्रभारी बने कितने दिन हुए हैं।"

मंत्री अशोक चौधरी का तेजस्वी पर तंज
stampede in RJD
© first bihar
Santosh Singh
3 मिनट

BIHAR POLITICS: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "बेचारा नया-नया आया है, अभी प्रभारी बने कितने दिन हुए हैं।"


तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार


तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा, "अब चुनाव नजदीक हैं, तो वे बयानबाजी करेंगे ही। लेकिन हम उन्हें कितना गंभीरता से लें? उनसे क्या उम्मीद करें कि वह सरकार की तारीफ करेंगे? उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्हें अच्छे और बुरे का सेंस ही नहीं है।"


गोपाल मंडल के बयान पर प्रतिक्रिया

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के विवादित बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा, "हम लोग उन्हें ज्यादा सीरियस नहीं लेते।" दो दिन पहले मीडिया से भागलपुर में बात करते गोपाल मंडल ने कहा था  कि राजनीति बहुत कठिन विषय है। विधायक होने के कारण हम कमजोर हो गए हैं। आज विधायक नहीं रहते तो वह हमारे ऊपर एफआईआर दर्ज करा देता। गुंडी-गुंडी उड़ जाता। विधायक हैं तब न हमारा कमजोरी पकड़ लेता है कि कुछ नहीं कर पाएगा। ना बोल पाएगा ना मार पाएगा। यही सोच कर हमारे ऊपर केस दर्ज करा दिया।


बिहार बजट पर भरोसा

आगामी बिहार बजट को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का हमेशा से ध्यान ‘जनहितकारी बजट’ पर रहा है, और इस बार भी जनता को वही देखने को मिलेगा।


 निशांत पर बोले अशोक चौधरी 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चौधरी ने कहा, "जिस दिन उन्हें राजनीति में आना होगा और उनके पिता चाहेंगे, उस दिन एक सेकंड की भी देरी नहीं होगी।"पत्रकारों पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, "रोज-रोज निशांत को लेकर सवाल मत पूछिए, क्या आपके पास और कोई खबर नहीं बची है?"


तेजस्वी यादव को नसीहत

अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, "उनकी अपनी पार्टी में भगदड़ मचने वाली है। उन्हें अपने भाई तेज प्रताप यादव और बहन मीसा भारती की चिंता करनी चाहिए, ना कि निशांत की।"