ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

Bihar News: किशनगंज के बहादुरगंज में तेज रफ्तार होंडा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें मो. शादाब, मो. नजीर और शाह आलम की मौत हो गई। शाह आलम की शादी सिर्फ 28 दिन पहले हुई थी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ 327ई पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खैखाट के पास तेज रफ्तार होंडा कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मो. शादाब, मो. नजीर और शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ।


हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सबसे दर्दनाक पहलू शाह आलम की कहानी है। महज 28 दिन पहले, 24 जनवरी को उनकी शादी हुई थी। कुछ ही हफ्तों पहले खुशियों और शहनाई से भरा घर अब केवल आंसुओं और चीख-पुकार में डूब गया। नई दुल्हन का संसार टूट गया और घर मातम में बदल गया। आसपास के लोग यह दृश्य देखकर भावुक हो उठे।


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने बहादुरगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और तीनों शवों को किशनगंज सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है और तेज रफ्तार कार चालक की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता