ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

जहानाबाद के घोसी सीट से तेजप्रताप ने गांधी यादव को बनाया उम्मीदवार, कहा..अभी कई लोग पाइप लाइन में हैं

बिहार चुनाव से पहले टीम तेजप्रताप ने घोसी विधानसभा सीट से गांधी यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। पटना में मिलन समारोह के दौरान उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी जॉइन की।

Bihar
टीम तेजप्रताप का मिलन समारोह
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव है। इसकी तैयारी में अभी से ही हर पार्टियां जुट चुकी है। वही टीम तेज प्रताप ने एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर दी है। जहानाबाद के घोसी विधानसभा से टीम तेज प्रताप ने समाजसेवी जय प्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव को उम्मीदवार बनाया है।


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने मंगलवार को अपने आवास पर मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उनकी पार्टी ने एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र की महान जनता ने गांधी यादव को चुनने का काम किया है। यह अपने आप में सराहनीय हैं.. मैं जहानाबाद की महान जनता को प्रणाम करता हूं.. 


तेजप्रताप ने कहा कि टीम तेज प्रताप से गांधी जी लड़ना चाहते हैं। इनका स्वागत है। पाइप लाइन में बहुत सारे लोग हैं जो तेज तेज प्रताप से जुड़ेंगे और लगातार अन्य लोगों को भी जोड़ने का काम करेंगे। गांधी यादव को जहानाबाद के घोसी से उम्मीदवार बनाया गया है। दरअसल पटना में तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर मिलन समारोह आयोजित किया था। जिसमें शामिल हुए समाजसेवी जय प्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ टीम तेजप्रताप यादव को सदस्यता ग्रहण की। 


राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा पर निकलने को लेकर तेजप्रताप ने कहा कि वो राहुल और तेजस्वी ही जाने की क्या करेंगे? SIR के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि चुनाव सामने आ गया है, तो हमको तो लड़ना ही है। यह क्या मामला है वो लोग जानें। दो-दो वोटर आईडी मिलने पर कहा कि चुनाव आता है तब यह सब होता रहता है। 

पटना से सिद्धि सिंह की रिपोर्ट

टैग्स