ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna Zoo: वर्ल्ड क्लास बनेगा पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान, बिहार सरकार ने शुरू की बड़ी पहल

Patna Zoo: बिहार सरकार पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान को वर्ल्ड क्लास जू बनाने की दिशा में बड़ी पहल कर रही है। विभाग ने नागरिकों और विशेषज्ञों से आधुनिक सुविधाओं को लेकर सुझाव मांगे हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 है।

Patna Zoo
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Zoo: बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राज्य के प्रमुख चिड़ियाघर संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) को और अधिक आकर्षक, आधुनिक एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आम नागरिकों, विशेषज्ञों एवं पर्यटकों से बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए हैं।


संजय गांधी जैविक उद्यान वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। यहां बाघ, हाथी, गैंडा (राइनो), चीतल सहित कई दुर्लभ प्रजातियों का सफल प्रबंधन और संरक्षण किया जा रहा है। यही कारण है कि हर वर्ष लगभग 20 लाख से अधिक पर्यटक यहां आकर बिहार की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करते हैं।


विभाग का मानना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उद्यान में आधुनिक सुविधाओं का विकास आवश्यक है। इसमें पर्यावरण-अनुकूल ढांचे, डिजिटल सुविधाएं, बच्चों एवं शोधकर्ताओं के लिए शैक्षिक कार्यक्रम, स्वच्छता और हरियाली पर विशेष बल दिया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी कार्य होगा।


जन सुझाव आमंत्रण की इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और विशेषज्ञों को उद्यान विकास में सहभागी बनाना है ताकि उनकी राय से योजनाओं को और अधिक उपयोगी बनाया जा सके। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक नागरिक अपने सुझाव विभाग को ईमेल efd.bih.feed@gmail.com पर या मोबाइल संख्या 8114593954 पर भेज सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता