ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना को मिलने जा रही नई फोरलेन सड़क, लाखों लोगों को होगा फायदा

PATNA: पटना के लोगों को नई फोरलेन सड़क का तोहफा मिलने जा रहा है। संपतचक से परसा बाजार तक 6.4 किमी लंबी नई फोरलेन सड़क बनेगी, जिससे लाखों लोगों को ट्रैफिक और जलजमाव से राहत मिलेगी।

PATNA
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के लोगों को जल्द ही एक और चौड़ी और आधुनिक सड़क की सुविधा मिलने वाली है। इस नई सड़क से लाखों लोगों को फायदा होगा जो हर रोज सड़क जाम जैसी परेशानियों से जूझ रहे है. राज्य सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने पटना के संपतचक बाजार से परसा बाजार के बीच फोरलेन सड़क बनाने की योजना को मंजूरी दी है। पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


ऐसे बनेगी सड़क 

करीब 6.415 किलोमीटर लंबी यह सड़क 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। फिलहाल यह मार्ग दो लेन का है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को जाम और संकरी सड़क की वजह से दिक्कत होती है। सड़क चौड़ी होने से लगभग एक लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।


यह सड़क संपतचक बाजार को पटना–मसौढ़ी स्टेट हाईवे-1 और परसा बाजार से पुराने एनएच-83 (पटना–गया मार्ग) से जोड़ेगी। साथ ही, परसा बाजार के आगे यह मार्ग मीठापुर–सिपारा–महुली होते हुए पुनपुन के बीच निर्माणाधीन सड़क से भी जुड़ जाएगा। इससे शहर के भीतर और बाहर के कई हिस्सों तक तेज और सुगम संपर्क बनेगा।


बरसात में जलजमाव से राहत

इस नई फोरलेन सड़क के निर्माण के साथ बरसाती पानी की निकासी के लिए आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट भी बनाए जाएंगे। वर्तमान में इस मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है, जिससे बरसात के मौसम में जलजमाव हो जाता है और यातायात ठप पड़ जाता है। नए निर्माण से इस समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।


घनी आबादी को सीधे लाभ

संपतचक से परसा बाजार तक सड़क के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। वर्तमान दो लेन की सड़क पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। चौड़ी फोरलेन सड़क न केवल ट्रैफिक की समस्या कम करेगी, बल्कि इन इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर बनाएगी।


गया और मसौढ़ी जाने का समय होगा कम

नई फोरलेन सड़क बनने के बाद पटना शहर के लोगों को गयाजी और मसौढ़ी की ओर जाने के लिए वैकल्पिक और तेज मार्ग मिलेगा। मीठापुर से सिपारा–महुली होते हुए पुनपुन तक और वहां से गया व मसौढ़ी पहुंचना पहले से अधिक आसान होगा। दक्षिण बाईपास के आसपास रहने वाले लोगों को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी।


यह परियोजना न केवल बुनियादी ढांचे के लिहाज से अहम है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, यातायात और बरसाती समस्याओं के समाधान में भी बड़ा योगदान देगी।