ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

पटना में इस जगह पर पर्यटकों-श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 450 कारों की क्षमता की मल्टीलेवल पार्किंग...100 करोड़ की आयेगी लागत

पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को अब पार्किंग की समस्या नहीं होगी। पर्यटन विभाग ने कंगन घाट पर 450 कारों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना शुरू की है, जिसकी लागत 99.26 करोड़ रुपये है। यह सुविधा दो वर्षों में पूरी होगी

पटना साहिब पार्किंग  कंगन घाट मल्टीलेवल पार्किंग  बिहार पर्यटन विभाग  तख्त श्री हरिमंदिर साहिब  पटन देवी मंदिर  पटना सिटी पर्यटन  मल्टीलेवल कार पार्किंग पटना  बिहार पर्यटन परियोजना  धार्मिक स्थल पार्क
मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्तावित डिजाइन
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: तख्त श्री हरिमंदिर और पटन देवी जी मंदिर, पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अब पर्यटन विभाग के द्वारा वाहनों की पार्किंग हेतु मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलेगी। पटना सिटी में कंगन घाट पर 450 कारों की क्षमता की मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पर्यटन विभाग के निदेश पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु निविदा जारी कर दी है।

कंगनघाट के पास लगभग 19000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में जी+3 भवन का निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत दो साल में पूर्ण होगा। यहां कार पार्किंग हेतु कार लिफ्ट और पैसेंजर लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। इस परियोजना की कुल लागत 99.26 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की डिजाइन इस प्रकार की गयी है जिससे पटना साहिब की गरिमापूर्ण उपस्थिति की झलक यहां के भवन से भी दृष्टिगत होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत देश विदेश से तख्त श्री हरिमंदिर और पटन देवीजी मंदिर का दर्शन करने हेतु पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों की पार्किंग में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी. वे कंगन घाट के पास वाहनों की पार्किंग के उपरांत कंगन घाट गुरुद्वारा, पटना साहिब गुरुद्वारा, बाललीला गुरुद्वारा के दर्शन के साथ बड़ी और छोटी पटनदेवी जी का अपनी सुविधानुसार दर्शन कर सकेंगे। 

इस परियोजना की विवरणी:- 

कुल पार्किंग की संख्या- 450 कारें

कुल निर्मित क्षेत्रफल- लगभग 19000 वर्गमीटर 

भवन- जी+3

स्थान- कंगन घाट

कुल परियोजना लागत – 99.26 करोड़ रुपये

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता