ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

प्रभात रंजन हॉस्पिटल के पास चोरी, डॉक्टर के घर से करोड़ों रुपए उड़ा ले गए चोर; इलाके में मचा हडकंप

Bihar Crime News: पटना के कंकड़बाग इलाके में होली के दौरान एक खाली मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। पीसी कॉलोनी स्थित कर्नल के घर से करोड़ों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रभात रंजन हॉस्पिटल के पास चोरी, डॉक्टर के घर से करोड़ों रुपए उड़ा ले गए चोर; इलाके में मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। इलाके के पीसी कॉलोनी में स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये की चोरी कर ली। यह मकान एक कर्नल का बताया जा रहा है, जो डॉक्टर प्रभात रंजन के अस्पताल के पास स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।


मिली जानकारी के अनुसार जिस मकान में चोरी की घटना हुई है, उसी घर में एक डॉक्टर भी रहते हैं जो पटना के प्रसिद्ध मेडिवर्सल अस्पताल में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर डॉक्टर अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। घर के सभी सदस्य बाहर होने के कारण मकान पूरी तरह से खाली था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।


बताया जा रहा है कि चोरों ने मकान में रखे कीमती सामान, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी की कुल रकम और सामान की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। हालांकि अभी तक चोरी हुए सामान की पूरी सूची सामने नहीं आई है और घर के मालिकों द्वारा इसका आकलन किया जा रहा है।


सुबह जब घर के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कंकड़बाग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घर के अंदर और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले में कोई अहम सुराग मिल सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा किया जाएगा।


परिजनों के अनुसार जब वे लोग घर लौटे तो देखा कि घर के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी और लॉकर भी खुले हुए थे, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर काफी समय तक घर के अंदर रहे और आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।


फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गए सामान को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।