ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna Encounter: पटना में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Patna Encounter: पटना के जानीपुर में मंगलवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है।

Patna Encounter
पटना
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna Encounter: पटना में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर मंगलवार की सुबह एक बार फिर से तनाव का माहौल देखने को मिला। जानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगने की सूचना है, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में हिरासत में लिया है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस के कई बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं। साथ ही, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटना से जुड़ी हर तकनीकी जांच की जा सके।


पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ एक विशेष इनपुट के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हुई।स्थानीय लोगों में इस मुठभेड़ के बाद से दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।