ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना में 46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बेऊर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पटना के दशरथा मोड़ पर छापेमारी कर बेऊर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 46 ग्राम स्मैक, एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बार पटना सिटी से अनीसाबाद आ रहे दो स्मैक तस्कर को पुलिस को दबोचा है। इनके पास से 100 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है। बता दें कि बिहार में 9 साल से पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना मना है। बिहार में शराब बंद होने के बाद लोग गांजा और स्मैक सहित सुखा नशा करने के आदि हो गये हैं। पटना का कोई ऐसा इलाका नहीं होगा जहां आपकों स्मेकियर ना मिले। जब इनके पास स्मैक पीने के लिए पैसे नहीं होते हैं तब ये लोग चोरी और डकैती की घटनाओं को बेखौफ अंजाम देते हैं। इन लोगों के निशाने पर बंद घर होता है। 


पटना के बेऊर थाने की पुलिस को 16.08.2025 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार 02 लोग भारी मात्रा में स्मैक लेकर पटनासिटी से गर्दनीबाग होते हुए अनीसाबाद की तरफ आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दशरथा मोड़ पर पहुंची जहां वाहनों की जांच शुरू की गयी। इसी क्रम में सिपारा से आ रहे एक बाइक पर सवार 02 युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। युवकों को भागते देख पुलिस ने पीछा किया और दौड़कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तब एक युवक के पास से 100 पुड़िया (46 ग्राम) स्मैक बरामद किया गया। वही दूसरे युवक के पास से 01 मोबाइल बरामद किया गया। दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त किया है।  


गिरफ्तार स्मैक तस्करों की पहचान 

1. सुधीर कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता स्व० देवेन्द्र रास, साकिन- किला घाट थाना- चौक

2. कर्ण कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता ओमप्रकाश साव, साकिन- पिर दमारिया थाना मालसलामी दोनों जिला - पटना।


बरामदगी :-

1. 100 पुड़िया (46 ग्राम) स्मैक

2. मोटरसाइकिल -01

3. मोबाइल फोन -01

पटना से सूरज की रिपोर्ट