ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar में 1 रुपये में मिलेगी 10 एकड़ जमीन: उद्योग लगाने वालों के लिए नीतीश का बड़ा ऐलान, 100 करोड़ निवेश पर 40 करोड़ इनसेंटिव, 14 साल तक GST माफ

बिहार में उद्योगों और पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। अब 100 करोड़ निवेश पर 40 करोड़ का इनसेंटिव, 14 साल तक SGST में छूट और 1 रुपये में 10 एकड़ जमीन मिलेगी।

Bihar News
© file
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार ने उद्योगपतियों के लिए देश का सबसे बेहतरीन ऑफर पेश कर दिया है. अब बिहार में अगर कोई उद्योग लगाता है तो उसे वैसी मदद मिलेगी, जैसी देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं मिलती. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका ऐलान किया है.


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब बड़े उद्योग लगाने वालों को सरकार 1 रुपये में 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी।


नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि जो भी निवेशक बिहार में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक का निवेश करेंगे, उन्हें पहले की तुलना में दोगुना इनसेंटिव मिलेगा। पहले 20 करोड़ रुपये का इनसेंटिव दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 40 करोड़ रुपये कर दिया गया है।


14 साल तक जीएसटी में छूट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में उद्योग लगाने वालों को  स्टेट जीएसटी (SGST) की छूट केवल 5 वर्षों के लिए मिलती थी, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 14 साल कर दिया गया है। यानि जो कोई भी उद्योग लगायेगा उसे 14 साल तक जीएसटी नहीं देना होगा. इसका लाभ बड़े निवेशकों को लंबे समय तक मिलेगा और वे राज्य में अपने उद्योग को स्थिरता से चला पाएंगे।


750 बंद उद्योगों को दोबारा मौका

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पहले जिन निवेशकों ने उद्योग लगाए थे लेकिन किसी कारणवश बंद हो गए, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। ऐसे लगभग 750 उद्योगपतियों को फिर से अपने उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्योग विभाग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है.


10 हजार एकड़ जमीन चिन्हित

मुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने लगभग 10 हजार एकड़ जमीन को उद्योग लगाने के लिए चिन्हित किया है। कई नये स्थानों पर जमीन का अधिग्रहण किया गया है, ताकि उद्योगपतियों को जमीन की दिक्कत नहीं हो. 


नीतीश कुमार के इस ऐलान को उद्योग जगत के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। उनका मानना है कि इन नीतिगत बदलावों से न केवल निवेशकों को आकर्षित किया जा सकेगा बल्कि राज्य में रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता