ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

NEET Paper Leak: नीट पेपर लिक मामले में 8 महीने से फरार चल रहे संजीव मुखिया पर शिकंजा, इश्तेहार चस्पा कुर्की की तैयारी

NEET Paper Leak: बिहार में हुए नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया है.

sanjeev mukhiya
NEET Paper Leak
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक केस (NEET Paper Leak Case ) में फरार चल रहे संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया उर्फ संजीव मुखिया पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शिकंजा कस दिया है। ईओयू की टीम संजीव मुखिया के नगरनौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर बलबा गांव स्थित घर पहुंची। स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से संजीव मुखिया के घर पर इश्तेहार चिपकाया।


इसके साथ ही इसे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने को कहा। तय तिथि तक आत्मसमर्पण न करने पर घर की कुर्की जब्त की जाएगी। जानकारी हो कि नीट पेपर लीक मामला उस वक्त और तूल पकड़ लिया था, जब जांच में मास्टरमाइंड नालंदा के संजीव मुखिया, उसका पुत्र और उसके गैंग का नाम सामने आया था। इसके बाद मामले की जांच पटना पुलिस के अलावे सीबीआई और आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गयी। 


वहीं, सीबीआई ने इसको लेकर -अलग अलग जगहों पर रेड कर अबतक 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 15 बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां हुई हैं। सीबीआई ने शास्त्रीनगर थाने में दर्ज एफआईआर में नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू की थी। इसके बाद इस  मामले में संजीव मुखिया का नाम सामने आया है। 


इधर, मास्टर माइंड संजीव मुखिया के घर और उसके ऑफिस में अबतक तीन बार ईओयू और सीबीआई के अधिकारी आकर जांच कर चुके हैं। छापेमारी में साढ़े 11 लाख नकद व कई वाहनों के कागजात मिले हैं। दर्जनभर से अधिक मोबाइल और लैपटॉप बरामद किये जा चुके हैं । संजीव मुखिया नूरसराय स्थित नालंदा हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात था।


आपको बताते चलें कि, संजीव कुमार का नाम पहले भी 2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा और बीएससी समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक में सामने आया था, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका है। नगरनौसा और गांव के ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पेपर लीक मामले में पिता-पुत्र का नाम आया। मुखिया के कार्यकाल के दौरान भी उसपर कई अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।