ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल ने मनाया 5वां स्थापना दिवस, बिहार को मिली नेत्र चिकित्सा में नई तकनीकों की सौगात

पटना में दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल ने 5वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर नई नेत्र चिकित्सा तकनीकों की सौगात बिहार को दी गई, जिससे मरीजों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी।

Bihar
दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल ने अपना 5वां स्थापना दिवस पटना के होटल ताज में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित भव्य साइंटिफिक कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेत्र सहायक और नेत्र चिकित्सक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार थे, जबकि पुलिस महानिदेशक विनय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. बंदना तिवारी और डॉ. रत्नेश रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। डॉ. तिवारी ने बताया कि दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल ने बिहार को नेत्र चिकित्सा में कई अत्याधुनिक तकनीकें और सुविधाएँ प्रदान की हैं। अस्पताल में रेटिना के इलाज के लिए एलकॉन कॉन्स्टेलेशन मशीन, कार्ल Zeiss का लूमेरा 700 माइक्रोस्कोप, OCT और वाइड फील्ड फंडस कैमरा जैसी विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा कंटोरा विज़न लसीक लेज़र, पेंटाकैम और कॉलेजन क्रॉस लिंकिंग जैसी नई तकनीकें भी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।


मुख्य अतिथि जीवेश कुमार ने अपने संबोधन में दृष्टिपुंज परिवार को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस अस्पताल ने राज्य के लोगों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएँ अपने ही शहर में उपलब्ध कराकर बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे संस्थानों को हरसंभव सहयोग देगी ताकि बिहार स्वास्थ्य सेवाओं में देश में अग्रणी बन सके। डॉ. तिवारी ने भरोसा दिलाया कि दृष्टिपुंज अस्पताल भविष्य में भी आँखों की हर जटिल से जटिल बीमारी का उन्नत इलाज देकर मरीजों की सेवा करता रहेगा। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सा में नए शोध और तकनीकों पर भी विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।

टैग्स