ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

BSRTC Bus Ticket: दशहरा, दिवाली और छठ पर बिहार आने वालों के लिए बड़ी राहत, इस दिन से शुरू हो रही BSRTC की बसों की बुकिंग

BSRTC Bus Ticket: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासी लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने त्योहारों के मौसम में विशेष बस सेवा चलाने की घोषणा की है।

BSRTC Bus Ticket
बीएसआरटीसी
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

BSRTC Bus Ticket: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों पर बिहार लौटने वाले प्रवासी लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने त्योहारों के मौसम में विशेष बस सेवा चलाने की घोषणा की है। इस सेवा के लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होगी, जबकि बसें 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलाई जाएंगी।


यह विशेष बस सेवा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, पानीपत, लखनऊ, सिलीगुड़ी और कोलकाता जैसे शहरों से बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा तक चलाई जाएगी। बीएसआरटीसी ने इस पहल का प्रचार बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है और अखबारों में फुल पेज विज्ञापन के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है।


निगम के अनुसार, इन शहरों के बीच हर दिन एसी और डीलक्स बसों का परिचालन किया जाएगा, जिससे प्रवासी यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। बुकिंग के लिए यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर जाकर अपने टिकट एडवांस में खरीद सकते हैं।


इस साल त्योहारों की तिथियों को देखते हुए यह सेवा बेहद अहम मानी जा रही है। 22 सितंबर से नवरात्र की शुरुआत हो रही है, 2 अक्टूबर को दशहरा, 20 अक्टूबर को दिवाली, और 28 अक्टूबर को छठ पूजा का अर्घ्य है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार लौटते हैं।


रेलवे की सीमित सुविधा और त्योहारों के समय ट्रेन टिकट की भारी किल्लत को देखते हुए यह बस सेवा काफी राहत दे सकती है। हालांकि, दिल्ली, यूपी, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में रह रहे लाखों प्रवासी बिहारियों की संख्या इतनी अधिक है कि इस अतिरिक्त सुविधा से सभी को राहत मिलेगी, यह कहना मुश्किल है। बीएसआरटीसी ने यह भी जानकारी दी है कि त्योहारों के मद्देनज़र यह सेवा लगभग ढाई महीने तक निर्बाध रूप से चलाई जाएगी और यात्रियों की सुविधा के अनुसार कई शहरों को जोड़ा गया है। इससे ना केवल ट्रेनों की भीड़ कम होगी, बल्कि लोगों को अपने घरों तक पहुँचने का एक वैकल्पिक साधन भी मिलेगा।