ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Vidhansabha: आपके नाम में एक लाइन खींच जाए तो 'तीन तलाक' मिल जाएगा, स्पीकर ने विधायक से ऐसा क्यों कहा....

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने माले विधायक पर चुटकी ली. इसके बाद सदन में पक्ष-विपक्ष के विधायक हंसने लगे.

MAHBUB ALAM, CPI ML,bihar vidhansabha,budget session, 6 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव,
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है. हंगामा कर रहे माले विधायक महबूब आलम पर चुटकी लेते हुए स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा, महबूब जी..आपके नाम में सिर्फ एक पाई लग जाए, तब आपका नाम महबूबा हो जाएगा, तब तीन तलाक आपको मिल जाता, जितना आप झगड़ा करते हैं, इससे मुक्ति मिल जाती . स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जब चुटकी ली तो पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा. 

भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा  

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने धान खरीद के मुद्दे पर सरकार को घेरा भाजपा विधायक अमरेंद्र सिंह ने धान खरीद का मुद्दा उठाया. प्रश्नकर्ता विधायक ने कहा कि धान खरीद सिर्फ कागज पर की गई है. आंकड़ों का खेल किया गया है. किसानों की बजाय बिचौलिया के माध्यम से धान खरीद का लक्ष्य दिखाया गया है. सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में 66 फीसदी खरीद हुई थी, इस बार 87 फीसदी धान की खरीद हुई है. विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार समेत सूबे के अन्य जिलों में वास्तविक किसान से धान की खरीद नहीं हुई है. क्या सरकार जांच कराकर कार्रवाई करेगी ? इस पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आप बताइए, कहां गड़बड़ी हुई है, हम जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.  

सदन में आज 11 बजे प्रश्नकाल की शुरूआत हुई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही एक बार फिर से विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की. सदन में पोस्टर लहरा रहे भाकपा माले विधायकों के हाथ से पोस्टर लेने का आदेश दिया. स्पीकर ने मार्शल को आदेश दिया कि सभी के हाथ से पोस्टर ले लीजिए.नंदकिशोर यादव ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि आप अपनी सीट पर बैठ जाइए. वेल से कही गई बातों का कोई मतलब नहीं है. हालांकि माले विधायकों का वेल में हंगामा जारी रहा. इसी बीच मुख्यमंत्री खड़े हुए और कहा कि क्यों हंगामा कर रहे हैं ? अगर कहीं कोई दिक्कत है तो हमें लिख कर दे दीजिए. काहे हंगामा कर रहे हैं. इसके बाद माले विधायक शांत होकर अपनी सीट पर बैठ गए.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें