ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Vidhansabh: मंत्री ने स्पीकर से पूछा...ऑनलाइन व्यवस्था क्यों है ? जब विधायक जवाब ही नहीं पढ़ते, अध्यक्ष ने दिया यह जवाब...

Bihar Vidhansabh: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने सवाल उठा दिया. विधायकों द्वारा ऑनलाइन दिए गए जवाब को नहीं पढ़ने पर मंत्री नाराज हो गए.

bihar vidhansabha,budget session, 3 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा,
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Vidhansabh: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नकर्ता विधायक सवाल का जवाब पढ़कर नहीं आ रहे. इसका जब खुलासा हुआ तो गृह विभाग के प्रभारी मंत्री नाराज हो गए. मंत्री ने सवाल कर दिया कि जब विधायक जवाब पढ़कर नहीं आते हैं तो ऑनलाइन व्यवस्था क्यों है, इसका क्या फायदा ? अगर समय से जवाब को ऑनलाइन अपलोड नहीं किया जा रहा तो विधानसभा सचिवालय की लापरवाही है. इस पर स्पीकर ने कहा कि आज सोमवार है. आज भर छूट है. आप फिर से जवाब दे दीजिए. वैसे ललित यादव तो आपके खास हैं. 

मंत्री विजेन्द्र यादव हुए नाराज

बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृह विभाग का सवाल-जवाब चल रहा था. कई विधायक ऑनलाइन जवाब नहीं पढ़े थे. जब ललित यादव का सवाल आया तो प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि ऑनलाइन जवाब दिया हुआ है, पूरक पूछेंगे. इस पर ललित यादव ने कहा कि जवाब दे दीजिए. तब गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र यादव ने स्पीकर से कहा कि महोदय ऑनलाइ क्यों हो रहा है?  तकनीक का प्रयोग आपने इसीलिए शुरू किया है न की पूरक पूछने में सहूलियत हो. तब  स्पीकर ने कहा कि आज सोमवार है,आज भर छूट है. कल से ऐसा नहीं होगा. मंत्री ने कहा कि अगर ऑनलाईन जवाब नहीं गया है तो इसके लिए विधानसभा दोषी है.

ललित यादव आपके खास हैं....

स्पीकर नंदकिशोर यादव भी कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने कहा कि ललित यादव आपके खास हैं. आप इनके सवाल का जवाब दे दीजिए। इसके बाद बिजेन्द्र यादव ने जवाब पढ़ा और पूरक सवालों का भी जवाब दिया. हालांकि प्रश्नकर्ता विधायक ललित यादव मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता