ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Bihar News: बिहार पुलिस में सैप जवानों की सेवा अवधि फिर बढ़ायी गई, राज्य सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए SAP जवानों की सेवा अवधि वित्तीय वर्ष 2025-26 तक बढ़ा दी है। इससे सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी और सेना से रिटायर्ड जवानों को सेवा का अवसर मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (SAP) में कार्यरत जवानों की सेवा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बिहार पुलिस के अंतर्गत कार्यरत 1717 सैप कर्मियों में-1698 जवान, 10 जेसीओ और 9 रसोइया शामिल हैं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि सैप जवानों को सेवा विस्तार मिलने से बिहार में उग्रवाद, हिंसा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सैप जवानों-कर्मियों की अनुबंध अवधि वित्तीय वर्ष 2025-26 तक बढायी  दी गई है। राज्य सरकार ने इसके लिए कुल 43.66 करोड रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। 


उन्होंने बताया कि बिहार में पहली एनडीए सरकार बनने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति में तेजी सुधार करने के लिए सैप का गठन 2006 में किया गया था। इसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवानों को अनुबंध पर बहाल किया गया था। राज्य सरकार समय-समय पर सैप की संख्या और अनुबंध अवधि में विस्तार करती रही है। वर्तमान स्वीकृति भी उसी कड़ी में है।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सैप व्यवस्था से जहाँ बिहार के पुलिस बल को सहयोगी शक्ति मिली,  वहीं सेना से सेवानिवृत्त अनुभवी और प्रशिक्षित जवानों को अपनी सेवाएं जारी रखने का अवसर मिला।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता