ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: राजस्व विभाग के कर्मचारियों को नया दर्जा, सैलरी बढ़ोतरी समेत पदनाम भी बदलेगा

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के लगभग चार हजार राजस्व कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी वेतन वृद्धि, पदनाम में बदलाव, और पोस्टिंग नीति में सुधार जैसी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के लगभग चार हजार राजस्व कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी वेतन वृद्धि, पदनाम में बदलाव, और पोस्टिंग नीति में सुधार जैसी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कर्मचारी संगठन द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल भी समाप्त कर दी गई है और सभी कर्मचारी अब काम पर लौट चुके हैं। यह निर्णय सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच हुई विस्तृत वार्ता के बाद लिया गया। 


बता दें कि, बैठक में सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय कुमार सिंह शामिल हुए। वहीं कर्मचारी संघ की ओर से महासचिव नारायण शर्मा, चंद्रकिशोर प्रसाद, लक्ष्मी बाबू, कौशलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौबे, राम कुमार झा, अभिषेक त्रिवेदी, अभिषेक कुमार तिवारी, संतोष आर्या, शंकर कुमार, हरिनंदन कुमार, और राकेश कुमार उपस्थित थे।


संघ के महासचिव नारायण शर्मा ने बताया कि अब राजस्व कर्मियों का पदनाम बदलकर "सहायक राजस्व अधिकारी" किया जाएगा। यह बदलाव कर्मचारियों के दायित्व और दर्जे में स्पष्टता लाएगा और उन्हें अधिक सम्मानजनक पहचान प्रदान करेगा। सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतनमान और ग्रेड पे में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही उन्हें अब लेवल-2 के क्लर्क सहायक के तौर पर भी पंचायतों में कार्य का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले या निकटवर्ती जिले में की जाएगी, जिससे उन्हें पारिवारिक और सामाजिक सहयोग बना रहेगा।


पिछले महीने से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्यभर में भूमि रिकॉर्ड, दाखिल-खारिज, म्युटेशन और जमीन संबंधित कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गए थे। सरकार ने बार-बार हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की थी। अब सरकार से सकारात्मक वार्ता और मांगों पर सहमति के बाद, कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी है।