ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Ration Card: बिहार के 1.5 करोड़ लोगों के राशन कार्ड पर संकट! इस डेट तक करा लें e-KYC...वरना लिस्ट से कट जाएगा नाम

Bihar Ration Card: बिहार के 1.5 करोड़ लोगों के राशन कार्ड पर संकट है, जी हां अगर आपने ई-केवाइसी नहीं कराई है, तो आपका नाम राशन कार्ड की लिस्ट से कट सकता है। यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

 Bihar Ration Card
बिहार के 1.5 करोड़ लोगों के राशन कार्ड पर संकट!
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Ration Card: बिहार में अब तक करीब 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाइसी नहीं कराई है। जिसके कारण अब इनके नाम पर छंटनी की तलवार लटक रही है। विभाग ने 1 अप्रैल से एक्शन लेने का फैसला किया है। राशन कार्ड धारकों को कई बार ई-केवाइसी अपडेट कराने का मौका मिल चुका है, बावजूद इसके डेढ़ करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों ने इसे अपडेट नहीं कराया है।


जिसके कारण करीब डेढ़ करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों के कार्ड पर नाम काटे जाने की तलवार लटक रही है। विभाग ने कहा है कि जिन राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, 1 अप्रैल 2025 के बाद उनके नाम राशन कार्ड से हट जाएंगे। ई-केवाईसी कराने के लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसके लिए नोटिस जारी कर आखिरी चेतावनी दी है।


नोटिस में विभाग की ओर से कहा गया है कि बार-बार मौका देने के बाद भी लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। इसलिए अब आखिरी मौका दिया जा रहा है। इसके बाद इस प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि, बिहार में कुल 8 करोड़ 25 लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से  करीब 1.5 करोड़ लोगों ने ई-केवाइसी अपडेट नहीं कराई है। पहले राशन दुकानों पर पॉश मशीन से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन कई लोगों को इसमें समस्या हो रही थी। इसलिए लोगों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने फेशियल ई-केवाईसी की सुविधा शुरू की। इसके बावजूद अब भी डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता