ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: महिला SDO के खिलाफ एक्शन ! DCLR रहते ऐसा क्या किया जिसके बाद शुरू हुई विभागीय कार्यवाही ? जानें....

Bihar News: मधुबनी के जयनगर की पूर्व भूमि सुधार उपसमाहर्ता तरणिजा पर गंभीर आरोप लगने के बाद बिहार सरकार ने विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया है। पटना प्रमंडल आयुक्त को जांच पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Bihar News, महिला SDO, विभागीय जांच, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, मधुबनी जयनगर SDO, पटना प्रमंडल आयुक्त, बिहार सरकारी अफसर जांच, राजस्व भूमि सुधार विभाग, तरणिजा अधिकारी केस
महिला अफसर की प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के एक एसडीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प पर जारी किया है. भूमि सुधार उप समाहर्ता रहते महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे थे. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कार्रवाई की अनुशंसा किया था. 

गंभीर आरोपों में घिरी महिला अफसर 

 मधुबनी के जयनगर अनुमंडल की भूमि सुधार उपसमाहर्ता रही महिला अधिकारी 'तरणिजा' के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. इन पर विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने, बार-बार विभाग के स्तर से एवं मुख्य सचिव से निर्देश के बाद भी क्रियाकलापों में सुधार नहीं करने, दाखिल खारिज अपील मामलों को लंबित रखने के साथ-साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता मुजफ्फरपुर पूर्वी के ऑफिशियल लोगिंग का उपयोग नहीं करके अपने निजी लॉगिंग से केस दायर करने संबंधी आरोप प्रतिवेदित किए गए . इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 15 मई 2025 को अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा किया.

पटना कमिश्नर को बनाया गया संचालन पदाधिकारी 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अनुशंसा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा की और आरोपी अधिकारी तरणिजा से 6 जून 2025 को स्पष्टीकरण मांगा. महिला अधिकारी ने 20 जून 2025 को अपना स्पष्टीकरण दिया. इसके बाद विभाग ने पूरे मामले की समीक्षा किया. जिसमें पाया गया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं . ऐसे में विस्तृत जांच की जरूरत है. इसके बाद सरकार ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. पटना प्रमंडल के आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. महिला अधिकारी तरणिजा से कहा गया है कि वह अपने बचाव बयान संचालन पदाधिकारी के समक्ष रखें.

बता दें, बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी तरणिजा वर्तमान में बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. 

 Bihar News: महिला SDO के खिलाफ एक्शन ! DCLR रहते ऐसा क्या किया जिसके बाद शुरू हुई विभागीय कार्यवाही ? जानें....

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता