ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, बाढ़ का संकट और भी गहराया..

Bihar News: बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित। गंगा, कोसी समेत 10 नदियां उफान पर, 24 जिलों में यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार इन दिनों प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है। मानसून की बेरहम बारिश और उफनती नदियों ने राज्य में हाहाकार मचा दिया है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 16 जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश की चेतावनी है, जबकि 9 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, और घाघरा जैसी दस नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसने 12 जिलों को बाढ़ की चपेट में ला दिया है। करीब 17 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हैं, जिनमें भागलपुर, बेगूसराय और नवगछिया की स्थिति सबसे गंभीर है।


बाढ़ ने भागलपुर में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है, जहां 75 पंचायतों की 4.16 लाख आबादी प्रभावित है। बिंदटोली में गंगा के कटाव ने 40 घरों को निगल लिया, और इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध में दरार ने संकट को और गहरा दिया है। नवगछिया के गोपालपुर में रिंग बांध का 70% हिस्सा पानी में बह गया, जबकि रंगरा के साधुपुर बांध का 200 मीटर हिस्सा ढह चुका है। बेगूसराय के सिहमा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, और आठ ब्लॉकों के 187 गांव पूरी तरह जलमग्न हैं। आपदा प्रबंधन विभाग और एनडीआरएफ राहत कार्यों में जुटे हैं, लेकिन लगातार बारिश ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं।


पटना में बुधवार को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण उमस में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, खासकर उत्तर बिहार में भारी बारिश की चेतावनी है। बीते 24 घंटों में नालंदा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, सरकार ने प्रभावित परिवारों को 7,000 रुपये की आर्थिक मदद शुरू की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया है।